
x
Koppal कोप्पल:कर्नाटक के कोप्पल जिले में एक महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने 75 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला का पति बताया जा रहा है। उसने वर्ष 2002 में अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी। फिर उसने उसके शव को बस में सामान के रूप में भेज दिया और भाग गया। अब 23 साल बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने में सफल हुई है। आरोपी का नाम हुसैनप्पा है। उसे गंगावती पुलिस ने रायचूर जिले के मनवी से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी हुसैनप्पा एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जूनियर सहायक अधिकारी था। आरोपी की पहली पत्नी की मौत हो गई थी। उसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। उसका अपनी दूसरी पत्नी से झगड़ा होता रहता था, जिसके कारण दूसरी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। बाद में आरोपी हुसैनप्पा ने कोप्पल तालुक के इंद्रागी निवासी रेणुकम्मा से तीसरी शादी कर ली। शादी के बाद वह अपनी तीसरी पत्नी के साथ गंगावती के लक्ष्मी कैंप में रहता था। जांच शुरू हुई, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका
हुसैनप्पा ने 2002 में अपनी तीसरी पत्नी रेणुकम्मा की हत्या कर दी थी। फिर उसने उसके शव को सामान के रूप में एक निजी बस में भेज दिया। इसके बाद वह फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू की, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका और उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सका।
पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार
अब पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में सफल हो गई। दरअसल, पुलिस को पुख्ता सूचना मिली थी कि आरोपी छह महीने पहले अपने पैतृक गांव हलदला आया हुआ है। इसी आधार पर पुलिस ने आरोपी का पता लगाया। बाद में गंगावती पुलिस ने एक अभियान चलाया और हुसैनप्पा को रायचूर जिले के मनवी में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही पुलिस ने 23 साल पुराने हत्याकांड का खुलासा कर दिया।
TagsWifemurder23 years agoपत्नीहत्या23 साल पहलेजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





