कर्नाटक

शादी के प्रस्ताव को ठुकराया तो युवक ने फेंका तेजाब

Admin Delhi 1
19 Feb 2023 8:17 AM GMT
शादी के प्रस्ताव को ठुकराया तो युवक ने फेंका तेजाब
x

क्राइम न्यूज़: कर्नाटक के रामनगर जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। बताया गया है कि, सुमंत नाम के एक व्यक्ति ने कर्नाटक के रामनगर में रहने वाली एक 17 वर्षीय लड़की के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया है।

दरअसल, लड़की ने हाल ही में आरोपी सुमंत के शादी के प्रस्ताव को ठुकरा दिया जिसके कारण यह अपराध हुआ। वहीं, परिजनों को सूचना मिलते ही, पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि, पीड़िता का पूरा का चेहरा जल गया है व उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। उधर, पुलिस आरोपी की जांच में जुट गई है।

Next Story