
Karnataka कर्नाटक: साउथ वेस्टर्न रेलवे ने 15 मार्च से राज्य के अलग-अलग हिस्सों को जोड़ने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों के शेड्यूल में बदलाव किया है। हुबली-पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस (20669) बेलगाम से सुबह 7.05 बजे के बजाय सुबह 7.10 बजे और घाटप्रभा से सुबह 7.48 बजे के बजाय सुबह 7.50 बजे निकलेगी।
बेंगलुरु-धारवाड़ वंदे भारत एक्सप्रेस (20661) ट्रेन दावणगेरे से सुबह 9.30 बजे के बजाय सुबह 9.32 बजे, हावेरी से सुबह 10.20 बजे के बजाय सुबह 10.22 बजे और हुबली से सुबह 11.15 बजे के बजाय सुबह 11.20 बजे निकलेगी।
धारवाड़-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (20662) ट्रेन का टाइम बदलकर हावेरी से दोपहर 2.48 बजे के बजाय दोपहर 2.50 बजे और दावणगेरे से दोपहर 3.33 बजे के बजाय दोपहर 3.35 बजे निकाला जाएगा।
दक्षिण पश्चिम रेलवे ने एक बयान में कहा कि बेलगाम-बेंगलुरु वंदे भारत एक्सप्रेस (26751) ट्रेन हावेरी से सुबह 8.42 बजे के बजाय सुबह 8.44 बजे रवाना होगी।





