कर्नाटक

तृणमूल नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने एकजुट विपक्ष के लिए नाम सुझाया : 'चक दे! इंडिया'

Rani Sahu
18 July 2023 12:34 PM GMT
तृणमूल नेता डेरेक ओब्रायन ने एकजुट विपक्ष के लिए नाम सुझाया : चक दे! इंडिया
x
बेंगलुरु (आईएएनएस)। जहां 26 विपक्षी दलों के नेता 2024 के महत्वपूर्ण लोकसभा चुनावों के लिए समान विचारधारा वाले दलों को एक साथ लाने पर विचार-विमर्श कर रहे हैं, वहीं तृणमूल कांग्रेस नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने एकजुट विपक्ष के लिए 'चक दे! इंडिया' नाम सुझाया, जो एक लोकप्रिय फिल्म का नाम है।
तृणमूल कांग्रेस नेता ने एक ट्वीट में लिखा, "चक दे! इंडिया।"
उनकी यह टिप्पणी कई नेताओं द्वारा नई विपक्षी एकता का नाम 'भारत' सुझाने की खबरों के बीच आई है।
कर्नाटक के बेंगलुरु में 26 विपक्षी दलों के करीब 50 नेता समान विचारधारा वाले दलों की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं।
इससे पहले 23 जून को बिहार के पटना में विपक्षी दलों की पहली बैठक हुई थी।
Next Story