कर्नाटक

Traffic police : सड़कों पर गड्ढे होने के वजह से हो रहे हादसों को लेकर अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज शुरू

Ritisha Jaiswal
23 Oct 2021 2:43 PM IST
Traffic police : सड़कों पर गड्ढे होने के वजह से हो रहे हादसों को लेकर अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज शुरू
x
यातायात पुलिस (Traffic police) ने सड़कों पर गड्ढे के कारण होने वाले हादसों को लेकर अब अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करना शुरू कर दिया है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक | यातायात पुलिस (Traffic police) ने सड़कों पर गड्ढे के कारण होने वाले हादसों को लेकर अब अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज करना शुरू कर दिया हैअतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) डॉ बीआर रविकांत गौड़ा ने कहा कि सड़कों की खस्ता हालत और गड्ढों के कारण हादसों के साथ ही लोगों की मौत की घटनाएं भी हुई हैं। पुलकेशी नगर में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत को लेकर बृहद बेंगलूरु महानगर पालिका (बीबीएमपी) के अधिकारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। बीबीएमपी के अधिकारी की लापरवाही मौत का कारण बन गई। एक अन्य मामले में गड्ढे की घेराबंदी नहीं किए जाने के कारण बेंगलूरु जलापूर्ति व मल निकासी बोर्ड (बीडब्लूएसएसबी) के अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना में एक महिला की मौत हो गई थी।

गड्ढों की फोटो के साथ विभागों को सूचना
गौड़ा ने कहा कि यातायात पुलिस सड़कों पर गड्ढों को चिह्नित कर संबंधित विभाग को सूचित करता है ताकि यातायात सुचारु रूप से चले और हादसों (Road Accidents) को रोका जा सके। यातायात पुलिस कर्मी सड़कों पर गड्ढों की फोटो लेने के बाद जोखिम के आधार पर उसका वर्गीकरण सरकारी विभागों- बीबीएमपी, लोक निर्माण विभाग और बेंगलूरु विकास विभाग (बीडीए) को ऑनलाइन भेजते हैं। फोटो अपलोड करने के बाद यातायात पुलिस इन विभागों के साथ संपर्क में रहती हैं और स्थिति की गंभीरता से भी उन्हें अवगत कराती है।
गौड़ा ने कहा कि यदि गड्ढों को भर दिया जाए तो निश्चित रूप से हादसों में कमी आएगी। गौरतलब है कि यातायात पुलिस ने पिछले दो महीने के दौरान सड़कों पर बने करीब 500 गड्ढों को भरा है।गौरतलब है कि बीबीएमपी (BBMP) कई बार गड्ढों को भरने की समयावधि बढा चुकी है। पिछले सप्ताह शहर के बारिश प्रभावित इलाकों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई (CM Basavraj Bommai) ने कहा था कि बारिश का दौर थमने के बाद युद्धस्तर पर गड्ढों (pothole) को भरने का काम किया जाएगा।


Next Story