कर्नाटक

मैसूर-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर कार चालकों ने टोलगेट कर्मचारी की हत्या कर दी

Rani Sahu
6 Jun 2023 12:04 AM IST
मैसूर-बेंगलुरु एक्सप्रेसवे पर कार चालकों ने टोलगेट कर्मचारी की हत्या कर दी
x
रामनगर (आईएएनएस) एक चौंकाने वाली घटना में कार चालकों के एक समूह ने रामनगर जिले में बेंगलुरु-मैसूरु एक्सप्रेसवे पर एक टोलगेट कर्मचारी की हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान बेंगलुरु साउथ तालुक निवासी 26 वर्षीय पवन कुमार के रूप में हुई है।
पुलिस ने कहा कि यह घटना रविवार रात को टोल चुकाने को लेकर मृतक और हमलावरों के बीच हाथापाई के बाद हुई।
रामनगर के एसपी कार्तिक रेड्डी ने कहा, पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया है।
पुलिस ने कहा कि कुमार शेषगिरिहल्ली टोल प्लाजा पर काम करता था और अन्य लोगों की मौजूदगी में आरोपी और मृतक के बीच बहस हुई थी।
स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया। हालांकि, आरोपी ने टोल प्लाजा के पास इंतजार किया और जब कुमार रात के खाने के लिए गए तो आरोपी ने उन पर हॉकी स्टिक से जानलेवा हमला किया।
घटना बिदादी थाने के पास हुई।
--आईएएनएस
Next Story