कर्नाटक

भारत जोड़ो यात्रा का आज 35वां दिन, राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग के चल्लकेरे टाउन से की शुरुआत

Rounak Dey
12 Oct 2022 9:52 AM GMT
भारत जोड़ो यात्रा का आज 35वां दिन, राहुल गांधी ने चित्रदुर्ग के चल्लकेरे टाउन से की शुरुआत
x

कर्णाटक। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने अब तक 905 किमी की दूरी तय कर चुकी है। यह कुल 12 राज्यों से होकर गुजरेगा और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा।कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 35वां दिन है। राहुल गांधी की पद यात्रा इस वक्त कर्नाटक में मौजूद है। आज राहुल गांधी ने यात्रा की शुरूआत चित्रदुर्ग के चल्लकेरे टाउन से की है। राहुल गांधी इस दौरान स्थानीय लोगों से मिलते नजर आए और उनसे बातें करते नजर आए। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा अब तक 905 किमी की दूरी तय कर चुकी है। यह कुल 12 राज्यों से होकर गुजरेगा और जम्मू-कश्मीर में समाप्त होगा।

कर्नाटक में राहुल की पदयात्रा 21 दिनों के लिए रहेगी

बता दें कि कर्नाटक में राहुल की पदयात्रा 21 दिनों के लिए रहेगी। इस दौरान कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों और गांवों का दौरा करेंगे और लोगों से मुलाकात करेंगे। गुरुवार को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी यात्रा में शामिल हुई थीं। इस दौरान कुछ भावुक क्षण भी देखने को मिला था जिसमें राहुल गांधी अपनी मां के जूते के फीते बांधते दिखाई दे रहे थे।

अंगदान करने वाले लोगों के परिवारों के साथ चले राहुल

राहुल गांधी ने बुधवार को अंगदान के महत्व पर जोर देने के लिए अंगदान करने वाले लोगों के परिवारों के साथ चले। पार्टी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के साथ मार्च कर रहे करीब 30 'भारत यात्रियों' ने चंदा देने का संकल्प लिया है। अंग दाताओं, जिनके परिवार के सदस्य राहुल गांधी के साथ चले थे उनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेता सर्वश्रेष्ठ अभिनेता संचारी विजय जिनकी मोटरसाइकिल दुर्घटना में मृत्यु हो गई। चिक्कमगलुरु जिले की पीयूसी की छात्रा रक्षिता, जिसे बस से गिरने के बाद सिर में चोट लगी थी और हुबली धारवाड़ बाईपास हाईवे पर वेद मंजूनाथ का एक्सीडेंट हो गया था।

Next Story