कर्नाटक

प्यार करना पड़ा महंगा; लड़के का शव बरामद, लड़की की खोज जारी

Rounak Dey
15 Oct 2022 11:22 AM GMT
प्यार करना पड़ा महंगा; लड़के का शव बरामद, लड़की की खोज जारी
x

विजयपुरा (कर्नाटक)। कर्नाटक के विजयपुरा जिले के तिकोटा इलाके में एक लड़का और लड़की को प्यार करना काफी महंगा पड़ गया और युवक को जान गंवानी पड़ गई, साथ ही लड़की भी गायब है। दरअसल, तिकोटा से एक आनर किलिंग का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने लड़की के पिता और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है और घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी है। बता दें कि पुलिस ने तीन दिन पहले तिकोटा तालुक के घोसनगी गांव निवासी मल्लिकार्जुन भीमन्ना जमाखंडी का शव बरामद किया था।

जानकारी के अनुसार, लड़के का शव एक बोरे में पड़ा था और वह सड़ी-गली अवस्था में मिला था। पुलिस ने बताया कि शव को बागलकोट जिले के हदरीहाला गांव के पास कृष्णा नदी के किनारे फेंका गया था। माता-पिता ने लड़के की टी-शर्ट से शव की पहचान कर ली है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि लड़की जिंदा है या उसकी हत्या की गई है। पुलिस इसके बारे में जांच कर रही है।

Rounak Dey

Rounak Dey

    Next Story