कर्नाटक

ये अलग आदेश है भाई: सरकारी बस में मोबाइल में स्पीकर पर गाना बजाया तो उतार दिए जाओगे!

jantaserishta.com
12 Nov 2021 4:46 PM IST
ये अलग आदेश है भाई: सरकारी बस में मोबाइल में स्पीकर पर गाना बजाया तो उतार दिए जाओगे!
x

बेंगलुरु: भारत में अक्सर देखने को मिलता है कि लोग बसों में यात्रा करते समय मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाने बजाते हैं. अपने मनोरंजन के लिए लोग मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाने बजाते हैं जिससे बाकी यात्रियों को परेशानी होती है. अब इसे लेकर कोर्ट ने भी सख्त रुख अख्तियार कर लिया है.

कर्नाटक हाईकोर्ट ने इसे लेकर याचिका पर सुनवाई करते हुए ऐसे यात्रियों को बस से उतारने के आदेश दिए हैं. कर्नाटक हाईकोर्ट ने कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम (केएसआरटीसी) की बसों से यात्रा करने वाले यात्रियों को अपने मोबाइल फोन में स्पीकर पर गाना बजाने पर प्रतिबंध लगा दिया है.
कर्नाटक हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए बसों में मोबाइल फोन पर तेज आवाज में गाने बजाने को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए ये आदेश दिया. कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि अधिकारियों को लोगों से बसों में गाने नहीं बजाने और सह यात्रियों को परेशान नहीं करने की अपील करनी चाहिए. यात्रियों को इस संबंध में निर्देशित किया जाना चाहिए.
कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने आदेश में साथ ही ये भी कहा है कि यदि कोई यात्री निर्देश नहीं मानता है तो अधिकारी उसे बस से उतार सकते हैं. कर्नाटक हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि यदि कोई यात्री गाना नहीं बजाने और साथी यात्रियों को परेशान नहीं करने को लेकर दिए गए निर्देशों का पालन नहीं करता है तो उसे बस से उतारा जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story