कर्नाटक

टेस्ट राइड के लिए शोरूम पहुंचा युवक, रॉयल एनफील्ड बाइक लेकर हुआ फरार, फिर...

jantaserishta.com
18 Nov 2021 12:50 PM IST
टेस्ट राइड के लिए शोरूम पहुंचा युवक, रॉयल एनफील्ड बाइक लेकर हुआ फरार, फिर...
x

DEMO PIC

लेकिन हैरानी तो तब हुई जब बाइक देर रात शोरूम के सामने खड़ी मिली. आइए जानते हैं पूरा मामला...

बेंगलुरू: कर्नाटक में एक 20 वर्षीय युवक टेस्ट राइड के नाम पर शोरूम से रॉयल एनफील्ड बाइक (Royal Enfield Bike) लेकर गायब हो गया. काफी देर बाद जब युवक बाइक लेकर नहीं लौटा तो शोरूम (Bike Showroom) कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने फौरन बाइक लेकर 'रफूचक्कर' हुए युवक की तलाश शुरू कर दी. लेकिन हैरानी तो तब हुई जब बाइक देर रात शोरूम के सामने खड़ी मिली. आइए जानते हैं पूरा मामला...

दरअसल, युवक ने सोमवार दोपहर करीब 1.30 बजे बेंगलुरू के राजाजीनगर के एक शोरूम से रॉयल एनफील्ड बाइक (Royal Enfield Continental GT 650) को टेस्ट राइड के लिए लिया था. लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी ना तो युवक लौटा और ना ही शोरूम वालों को बाइक वापस मिली. युवक टेस्ट राइड के नाम पर बाइक लेकर गायब हो गया.
बाइक टेस्ट राइड से पहले युवक से उसके ड्राइविंग लाइसेंस की एक फोटोकॉपी और मोबाइल नंबर लिया गया था. जब काफी देर तक युवक वापस नहीं लौटा तो शोरूम के कर्मचारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.
'टाइम्स ऑफ इंडिया' से बात करते हुए शोरूम के एक कर्मचारी ने कहा- "जब युवक काफी देर तक नहीं लौटा तो स्टाफ की चिंता बढ़ गई. आमतौर पर टेस्ट राइड अधिकतम एक या दो घंटे तक ही होती है. हमने उसका शाम 6.45 बजे तक इंतजार किया. हमने उसके मोबाइल नंबरों पर भी संपर्क करने की कोशिश की लेकिन वह स्विच ऑफ था. अंत में हमने राजाजीनगर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई."
पुलिस को दी गई शिकायत में बाइक की कीमत 3.5 लाख रुपये बताई गई है. पुलिस ने युवक पर आईपीसी की धारा 379 (वाहन चोरी) और 420 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया. हालांकि, जब पुलिस ने जब युवक की तलाश शुरू की तो रात 9 बजे के करीब बाइक शोरूम के बाहर खड़ी नजर आई. पुलिसकर्मियों के पूछताछ करने से पहले ही युवक बाइक छोड़कर गायब हो गया था. फिलहाल पुलिस का कहना है कि हम युवक को बुलाएंगे और बाइक लौटाने में देरी के पीछे का कारण जानेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story