
x
Bengaluru बेंगलुरु। कोलंबो में ब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया सोमवार को भारत लौटी। बेंगलुरु एयरपोर्ट पर भारतीय खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान टीम ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया।
विश्व कप खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान दीपिका ने कहा, "हमें भारत को खिताब जिताकर बेहद खुशी है। पूरी टीम ने एकसाथ मिलकर शानदार प्रदर्शन किया है। इन खिलाड़ियों ने अपनी जिंदगी में काफी मेहनत की है। यह हमारे लिए गर्व का पल है। पीएम मोदी ने हमें जीत पर बधाई दी, जिसकी हमें बेहद खुशी है।
ऑलराउंडर सुषमा पटेल ने कहा, "हमारा टूर्नामेंट में अनुभव बेहद शानदार रहा। इस विश्व कप ने हमारी जिंदगी बदल दी है। यह सपने के सच होने जैसा था। ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और नेपाल जैसी मजबूत टीमों को हमने हराया। हमारे सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पीएम मोदी ने हमें जीत पर बधाई दी है। हमें इसकी बेहद खुशी है। हम उनसे जल्द ही मुलाकात करना चाहेंगे।"
गंगा कदम ने कहा, "हमारी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। हमने पाकिस्तान और यूएसए को हराया। पूरे टूर्नामेंट में हमने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। फाइनल जीतकर खिताब अपने नाम किया। विश्व कप से पहले हमें नेपाल एक मजबूत टीम लग रही थी, लेकिन टूर्नामेंट में दूसरी टीमें हमसे डर रही थीं।"
रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 114 रन ही बना सकी। इस टीम के लिए विमला रानी ने 26 रन बनाए, जबकि सरिता घिमिरे ने 35 रन की पारी खेली। इसके जवाब में भारत ने महज 12.1 ओवरों में मुकाबला जीत लिया। टीम के लिए फुला सरेन ने नाबाद 44 रन बनाए, जबकि करुणा ने 42 रन की पारी खेली। इनके अलावा, बसंती हांसदा ने 13 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इस पूरे टूर्नामेंट में भारत ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया।
Tagsब्लाइंड विमेंस टी20 वर्ल्ड कपटीम इंडियाबेंगलुरुफाइनल जीतदीपिकासुषमा पटेलगंगा कदमफुला सरेनकरुणाबसंती हांसदानेपाल टीमअपराजित टीमप्रधानमंत्री मोदी बधाईजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





