
Karnataka कर्नाटक: आरआर नगर में रहने वाले बिजनेसमैन वैशाख की उनके अपार्टमेंट में संदिग्ध हालात में आत्महत्या का मामला सामने आया है। यह घटना उनके “एलीजेंट अपार्टमेंट” के बेडरूम में हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। गुरुवार शाम उनका अंतिम संस्कार चामराजपेट श्मशान में किया गया।
इस मामले में वैशाख की पत्नी मेघना ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के आधार पर आरआर नगर पुलिस ने अननैचुरल डेथ का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।
घटना के दिन एक्ट्रेस कृषि थापंडा भी मौके पर मौजूद थीं। पुलिस ने उनका बयान दर्ज किया है और उनसे विस्तृत पूछताछ की गई है। इसके अलावा जांच के दौरान उनके मोबाइल फोन की भी जांच की गई, जिसमें कॉल रिकॉर्ड, मैसेज और व्हाट्सएप चैट खंगाले गए।
पुलिस को दिए गए बयान में कृषि थापंडा ने बताया कि वह पिछले तीन दिनों से घर पर मौजूद नहीं थे और व्यक्तिगत कारणों से एक हेल्थ रिसॉर्ट गई थीं। उन्होंने कहा कि जब वह बुधवार रात करीब 11 बजे फ्लैट पर लौटीं, तो दरवाजा अंदर से बंद था।
उन्होंने बताया कि फ्लैट की दो चाबियां थीं—एक उनके पास और दूसरी वैशाख के पास। उनके अनुसार, उन्होंने अपनी चाबी से दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां उन्होंने वैशाख को पंखे से लटका हुआ पाया।
कृषि थापंडा ने पुलिस को यह भी बताया कि उन्होंने तुरंत साड़ी काटकर शव को नीचे उतारा और बाद में पुलिस तथा परिवार को सूचना दी। उनके बयान के अनुसार, उन्होंने मौके पर तत्काल कार्रवाई की और स्थिति की जानकारी संबंधित लोगों को दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मोबाइल चैट और कॉल रिकॉर्ड में कोई संदिग्ध संदेश नहीं मिला है, जिसके बाद फोन को वापस कर दिया गया। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है और सभी संभावित पहलुओं की जांच की जा रही है।
कर्नाटक पुलिस ने कहा है कि यह मामला अननैचुरल डेथ के तहत दर्ज किया गया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट तथा अन्य तकनीकी गवाही के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगर इस घटना ने इलाके में चर्चा का माहौल बना दिया है और पुलिस हर एंगल से जांच में जीती हुई है।





