गर्मियों में यात्रियों की सुविधा के लिए Southern रेलवे की स्पेशल ट्रेन सेवा

World वर्ल्ड: यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए साउदर्न रेलवे ने गर्मियों के मौसम में विशेष ट्रेन सेवाएं संचालित करने का निर्णय लिया है। इस क्रम में त्रिवेंद्रम नॉर्थ से मंगलूरू जंक्शन के बीच एक साप्ताहिक समर स्पेशल एक्सप्रेस चलाई जाएगी।
ट्रेन संख्या 06163, त्रिवेंद्रम नॉर्थ से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगली सुबह 6:50 बजे मंगलूरू जंक्शन पहुंचेगी। यह सेवा 5, 12, 19 और 26 मई तथा 2 और 9 जून को उपलब्ध रहेगी। वहीं, वापसी की ट्रेन संख्या 06164 मंगलूरू जंक्शन से शाम 6 बजे चलेगी और अगली सुबह 6:35 बजे त्रिवेंद्रम नॉर्थ पहुंचेगी। यह सेवा 6, 13, 20 और 27 मई तथा 3 और 10 जून को चलाई जाएगी।
यह विशेष सेवा यात्रियों को गर्मियों की छुट्टियों में सुविधाजनक यात्रा का विकल्प देगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे समय पर आरक्षण कराकर इस सेवा का लाभ उठाएं।





