
Karnataka कर्नाटक : पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पर ओल्ड निजागल के पास सोमवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े, उनके बेटे, सुरक्षाकर्मियों, ड्राइवर और दूसरी कार के यात्रियों के बीच ओवरटेकिंग की घटना को लेकर हाथापाई हो गई।
कार में अनंत कुमार हेगड़े भी सवार थे। सूत्रों ने बताया कि यह हंगामा इस बात को लेकर हुआ कि दूसरी कार ने उस कार को ओवरटेक कर लिया था जिसमें हेगड़े सवार थे।
सूत्रों ने बताया कि अनंत कुमार हेगड़े, कार चालक महेश, सुरक्षा गार्ड श्रीधर और अनंत कुमार के बेटे आशुतोष तथा दूसरी कार में सवार सलमान, सैफ, इलियाज खान और गुलशिर उन्नीसा के बीच हाथापाई हुई।
सलमान ने आरोप लगाया है कि डबासपेट के पास अपनी कार पार्क करने के बाद उन पर हमला किया गया।
हमले में घायल हुए लोगों को डबासपेट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ितों ने अनंत कुमार हेगड़े, कार चालक और सुरक्षा गार्ड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। सूत्रों ने बताया कि तीनों से नेलमंगला डीएसपी कार्यालय में पूछताछ की गई और शिकायत दर्ज कर ली गई है।





