
Karnataka कर्नाटक : यहां कोर्ट में सुनवाई के लिए आई यशोधम्मा नामक महिला कोर्ट के बाहर बैठी थी, क्योंकि दुर्घटना में उसका पैर घायल हो गया था और वह सीढ़ियां चढ़ने में असमर्थ थी। जब जज को इस बात की जानकारी मिली तो वह महिला के घर पहुंचे और मामले की सुनवाई की।
रामनगर के मुख्य सिविल जज और प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एच. अविनाश चिंडू महिला की स्थिति के बारे में जानने के बाद उस जगह पहुंचे जहां महिला बैठी थी और मामले की जांच की। उन्होंने मामले से संबंधित रिकॉर्ड की जांच की। उन्होंने यशोधम्मा को मुआवजा राशि जारी करने का आदेश दिया।
क्या है मामला?: चालुवैया नामक व्यक्ति की दुर्घटना में मौत हो गई। आरोपी संजय कलारो ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की थी। सुनवाई करने वाली कोर्ट ने आरोपी को चालुवैया के दस बच्चों को 1-1 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था।
बेंगलुरु साउथ डिस्ट्रिक्ट लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के सहयोग से मुआवजा राशि रामनगर कोर्ट में जमा कराई गई।





