कर्नाटक

कल मुल्की में प्रियंका गांधी जनसभा करेंगी संबोधित

Rounak Dey
6 May 2023 7:16 PM IST
कल मुल्की में प्रियंका गांधी जनसभा करेंगी संबोधित
x
कांग्रेस नेता मंजूनाथ भंडारी ने कहा कि.....

Karnataka Election: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा कर्नाटक विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को यहां पहुंचेंगी। पार्टी ने यह जानकारी दी। कांग्रेस नेता मंजूनाथ भंडारी ने कहा कि प्रियंका मुल्की के कोलनाड मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस जनसभा में मैंगलुरु उत्तर, मूडबिद्री और काउप निर्वाचन क्षेत्रों से लगभग 50 हजार लोग हिस्सा लेंगे। इस बीच, मैंगलुरु उत्तर से जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार मोहिउद्दीन बावा ने कहा कि कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी नेता एच डी कुमारस्वामी रविवार को कृष्णापुरा में पार्टी के एक सम्मेलन को संबोधित करेंगे। बावा ने कहा कि जद (एस) के नेता सी एम इब्राहिम और बी एम फारूक भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

Next Story