कर्नाटक

पीएम मोदी शनिवार को बेंगलुरु में इसरो का दौरा करेंगे

Rani Sahu
25 Aug 2023 3:59 PM GMT
पीएम मोदी शनिवार को बेंगलुरु में इसरो का दौरा करेंगे
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्रीस से लौटने के कुछ घंटों के भीतर शनिवार को बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) का दौरा करेंगे।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा से लौटने के तुरंत बाद सुबह करीब 7:15 बजे इसरो परिसर पहुंचेंगे।
पीएम नरेंद्र मोदी चंद्रयान-3 मिशन में शामिल इसरो वैज्ञानिकों से मुलाकात और बातचीत करेंगे। सूत्रों ने बताया कि उन्हें चंद्रयान-3 मिशन के निष्कर्षों और प्रगति के बारे में भी जानकारी दी जाएगी।
बुधवार को दक्षिण अफ्रीका से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चंद्रमा पर चंद्रयान-3 मिशन की सफल सॉफ्ट लैंडिंग देखने के बाद प्रधानमंत्री ने इसे पूरे देश के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया था।
Next Story