कर्नाटक

जापान में जाकर पीएम मोदी ने की नोटबंदी : खड़गे

mukeshwari
20 May 2023 11:06 AM GMT
जापान में जाकर पीएम मोदी ने की नोटबंदी : खड़गे
x

बेंगलुरू। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी जापान जाते हैं, तो वह भारत में नोटबंदी लागू कर देते हैं। खड़गे ने यहां कांटीरवा स्टेडियम में कर्नाटक की नई कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा, पिछली बार जब प्रधानमंत्री मोदी जापान गए थे, तो उन्होंने 1,000 रुपये के बैंक नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस बार, उन्होंने 2,000 रुपये के नोटों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

उन्होंने कहा, इन कदमों से देश को फायदा नहीं होगा। इसके बजाय देश को नुकसान होगा। प्रधानमंत्री मोदी देश के लोगों को किसी न किसी तरह से परेशान करना चाहते हैं। खड़गे ने कहा कि राज्य में नई कांग्रेस सरकार वह है, जो प्यार फैलाती है। उन्होंने कहा, यह सरकार सभी को साथ लेकर चलेगी। हम अलग-अलग बातें कहने और करने वाली भाजपा के विपरीत अपनी बात रखेंगे।

सिद्दारमैया और डी.के. शिवकुमार ने कर्नाटक के नए मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आठ अन्य मंत्रियों ने भी पद की शपथ ली।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story