
x
Bangalore बेंगलुरु: जनता दल (सेक्युलर) की राज्य युवा इकाई के अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने सोमवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। हाल ही में हुई भारी बारिश के बाद प्रदेश को बहुत नुकसान हुआ है। कुमारस्वामी ने भारी बारिश के बाद राहत कार्य में राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाया है। कर्नाटक में हाल ही में हुई भारी बारिश और उससे हुए व्यापक नुकसान को लेकर जनता दल (सेक्युलर) की राज्य युवा इकाई के अध्यक्ष निखिल कुमारस्वामी ने राज्य सरकार की प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने सरकार की उदासीनता पर सवाल उठाते हुए कहा, "इतने बड़े पैमाने पर हुए नुकसान के बावजूद, मुख्यमंत्री ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बजाय केवल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्थिति का जायजा लियाहै,। जो सरकार के गैर-जिम्मेदाराना रवैये को दिखाता है।"
निखिल कुमारस्वामी ने विशेष रूप से कलबुर्गी जिले का जिक्र किया, जो भारी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। उन्होंने कृषि मंत्री पर निशाना साधते हुए कहा, "मंत्री ने इस क्षेत्र का दौरा तक नहीं किया, जिससे किसानों और स्थानीय लोगों में निराशा बढ़ी है। सरकार को तत्काल राहत और पुनर्वास कार्यों पर ध्यान देना चाहिए। निखिल ने कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे के उस बयान पर भी पलटवार किया, जिसमें खड़गे ने एनडीआरएफ नियमों में संशोधन के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डालने की बात कही थी। उन्होंने कहा, "केंद्र को दोष देने के बजाय, राज्य सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए प्रभावित किसानों को तुरंत पर्याप्त मुआवजा प्रदान करना चाहिए। आपदा की इस घड़ी में सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर किसानों और प्रभावित लोगों के समर्थन में खड़ा होना चाहिए।"
उन्होंने सरकार से मांग की है कि वह बिना देरी के ठोस कदम उठाए और प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों को तेज करे।
Tagsकर्नाटक बारिशनिखिल कुमारस्वामीजनता दल सेक्युलरकांग्रेस सरकारकलबुर्गीकिसानों का मुआवजाजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





