
बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को विपक्ष को चुनौती दी कि वे उनके और उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ कोई भी जांच करवा लें, चाहे वह प्रवर्तन निदेशालय (ED) या केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से ही क्यों न हो। लेकिन उन्होंने सवाल उठाया कि जब उनके (विपक्ष के) खिलाफ जांच शुरू होती है, तो वे - जिनमें केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी भी शामिल हैं - राहत के लिए अदालत क्यों जाते हैं?
शिवकुमार ने कहा, "आप हमारे साथ जो चाहें करें। हमें बर्बाद कर दें, हमें CBI को सौंप दें और कोई भी जांच करवा लें। लेकिन जब उनके खिलाफ जांच होती है, तो वे अदालत क्यों जाते हैं और स्टे (रोक) क्यों लेते हैं?" उन्होंने आगे कहा, "मैं नहीं चाहता कि किसी को परेशानी हो। सत्ता का इस्तेमाल सकारात्मक रूप से होना चाहिए, न कि उसका गलत इस्तेमाल। मेरा संकल्प है कि इस अधिकार का इस्तेमाल लोगों की भलाई के लिए किया जाए।
मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी पर तंज कसते हुए कहा कि JDS नेता, BJP नेताओं आर. अशोक और बीवाई विजयेंद्र को किनारे करके कर्नाटक में मुख्य विपक्षी नेता के तौर पर उभरने का इंतजार कर रहे हैं।





