
Karnataka कर्नाटक: एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) बेंगलुरु ज़ोनल ऑफिस ने बुधवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य लोगों से जुड़े मूडा घोटाले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत 10 अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से अटैच कर लिया।
इन संपत्तियों में मूडा द्वारा अवैध रूप से अलॉट किए गए छह प्लॉट, तीन अचल संपत्तियां और एक कमर्शियल बिल्डिंग शामिल है, जिनकी मार्केट वैल्यू 20.85 करोड़ रुपये है।
एजेंसी ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ED) ने मैसूर लोकायुक्त पुलिस द्वारा दर्ज FIR के आधार पर MUD प्लॉट के आवंटन में कथित घोटाले की जांच शुरू की है।
ED द्वारा 18 और 28 अक्टूबर, 2024 को की गई छापेमारी में पाया गया कि प्लॉट सरकारी आदेशों और कई अन्य नियमों का उल्लंघन करके अलॉट किए गए थे। एजेंसी ने कहा, 'जांच में MUD अधिकारियों और रियल एस्टेट उद्यमियों के बीच गहरे सांठगांठ का पता चला। प्लॉट के आवंटन और लेआउट की मंजूरी के बदले नकद भुगतान पाया गया।'
इससे पहले, जांच एजेंसी ने मूडा के 283 प्लॉट और तीन निजी संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त कर लिया था, जिन्हें 'अवैध रूप से' अलॉट किया गया था।





