कर्नाटक
मां को बर्थडे विश करने की नहीं मिली इजाजत, हॉस्टल में लड़के ने दे दी जान
Deepa Sahu
13 Jun 2022 12:31 AM IST

x
कर्नाटक के मंगलुरु जिले ( Mangaluru hostel ) में हृदयविदारक घटना सामने आई हैं.
मंगलुरू: कर्नाटक के मंगलुरु जिले ( Mangaluru hostel ) में हृदयविदारक घटना सामने आई हैं, जहां एक लड़के ने कथित तौर पर जन्मदिन के दिन मां को फोन करके बधाई देने की इजाजत न मिलने पर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने रविवार को दी जानकारी में कहा, स्कूल हॉस्टल में एक लड़के ने जान दे दी, कथित तौर पर उसे उसकी मां के बर्थडे पर उन्हें फोन से विश करने की इजाजत नहीं दी मिली थी. मृतक बेंगलुरु के होसाकोटे का रहने वाला था. पुलिस का कहना है कि लड़के ने स्कूल वार्डन से मोबाइल फोन से मां को 11 जून के दिन उनके बर्थडे पर विश करने की ख्वाहिश जताई थी. लेकिन वार्डन ने कथित तौर पर उसे फोन नहीं दिया.
पुलिस ने कहा, इसके बाद, मायूस बच्चे से उनके परिवार वालों ने कई बार फोन पर संपर्क करना चाहा, लेकिन वे उससे बात नहीं कर सके क्योंकि उसे बोलने की अनुमति नहीं थी. बच्चा इससे बुरी तरह आहत था और उसने एक सुसाइड नोट (Suicide Note) लिखने के साथ फांसी लगा ली. पुलिस के अनुसार, शनिवार रात लड़के ने यह जानलेवा कदम उठाया. अन्य लड़कों ने अगले दिन उसे फांसी के फंदे पर लटका पाया तो हॉस्टल मैनेजमेंट को जानकारी दी. बच्चे के घर वाले भी सूचना मिलने पर आनन-फानन में हॉस्टल पहुंचे. मामले में आगे की जांच जारी है.
Next Story





