कर्नाटक

36 हजार मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदें : भाजपा विधायक

Admin2
27 May 2022 9:51 AM GMT
36 हजार मंदिरों को तोड़कर बनाई गई मस्जिदें :  भाजपा विधायक
x
मंदिर-मस्जिद विवाद

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कर्नाटक में एकबार फिर मंदिर-मस्जिद विवाद छिड़ता नजर आ रहा है। कर्नाटक भाजपा विधायक केएस ईश्वरप्पा ने इसी सिलसिले में आज एक हैरतअंगेज दावा किया है। उन्होंने कहा कि देश में 36,000 मंदिरों को नष्ट कर मस्जिदों का निर्माण किया गया है। जिसे अब मंदिर बनाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी।विधायक ने कहा कि मस्जिदों को कहीं और बनाने के लिए कहा जाएगा और नमाज अदा करने दी जाएगी, पर मंदिर की जगह मस्जिद बनाने की अनुमति नहीं दे सकते। ईश्वरप्पा ने इसी के साथ सभी 36000 मंदिरों को हिंदुओं द्वारा कानूनी रूप से पुनः प्राप्त करने की बात कही है।

Next Story