कर्नाटक

MLA ने दलित स्वामीजी के मुंह से निकालकर खाया खाना.. देखे वीडियो

Admin2
23 May 2022 11:30 AM IST
MLA ने दलित स्वामीजी के मुंह से निकालकर खाया खाना.. देखे वीडियो
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : कर्नाटक कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह दलित स्वामीजी के साथ भोजन करते नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो में विधायक स्वामीजी को खाना खिलाते हैं और फिर उनके मुंह से खाना निकाल कर खुद खाते हैं। घटना रविवार को चामराजपेट में एक कार्यक्रम के दौरान हुई।कांग्रेस विधायक ने उन कट्टरपंथी तत्वों को निशाना बनाया, जो समुदायों के बीच दरार पैदा करने की कोशिश करते हैं।

वायरल वीडियो में जिस शख्स को कांग्रेस विधायक जमीर अहमद खान खाना खिला रहे हैं, उनका नाम स्वामी नारायण हैं। वे दलित समुदाय से आते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले जमीर अहमद खान स्वामी जी को खाना खिलाते हैं। उसके बाद उनके मुंह से निवाला निकालकर खुद खा लेते हैं। इसके जरिये उन्होंने जातिगत भेदभाव के खिलाफ एक उदाहरण पेश करने की कोशिश की है।


Next Story