
Karnataka कर्नाटक : मैंगलोर के जी.आर. मेडिकल कॉलेज ने एक मेडिकल छात्र से निर्धारित फीस से अधिक वसूले गए 8 लाख रुपये लौटा दिए हैं।
छात्र आर.के. आदित्य ने फीस नियंत्रण समिति में शिकायत दर्ज कराई थी कि 2022-23 के दाखिले के दौरान 8 लाख रुपये अतिरिक्त वसूले गए। समिति ने जांच करने के बाद उसे अतिरिक्त पैसे लौटाने का निर्देश दिया।
शिकायतकर्ता और कॉलेज प्रबंधन बोर्ड के सदस्यों से पूछताछ के बाद मामले का निपटारा कर दिया गया और कॉलेज प्रबंधन बोर्ड ने वसूले गए अतिरिक्त शुल्क को वापस करने पर सहमति जताई है, समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति बी. श्रीनिवास गौड़ा ने बताया।
एनआरआइ दस्तावेजों का सत्यापन 8 से:
एनआरआइ कोटे के तहत कर्नाटक में मेडिकल सीटों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन 8 जुलाई से 10 जुलाई तक किया जाएगा। कर्नाटक परीक्षा प्राधिकरण ने कहा है कि उम्मीदवार मल्लेश्वरम स्थित केईए कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दस्तावेजों का सत्यापन कराएं।





