Karnataka: बेंगलुरु में पानी बिल में 32% तक की बढ़ोतरी

Karnataka कर्नाटक: बेंगलुरु में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को अब पानी के बिल के रूप में एक और झटका लगा है। राज्य सरकार ने 11 साल बाद पानी की दरों में बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है, जिससे घरेलू उपयोगकर्ताओं के बिल में कम से कम 32% की बढ़ोतरी होगी। साथ ही, सीवरेज शुल्क में भी 25% की वृद्धि की गई है, जिससे कुल बिल में बड़ा इज़ाफा होगा।
बैंगलोर वॉटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (BWSSB) द्वारा तय की गई नई दरें मई से जारी होने वाले बिलों में लागू होंगी। घरेलू उपयोगकर्ताओं के लिए पानी की दरों में 0.15 पैसे से 1 पैसा प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है, जबकि औद्योगिक उपयोगकर्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी 0.9 पैसे से 1.9 पैसे प्रति लीटर होगी। उच्च-इमारतों में रहने वालों के लिए यह वृद्धि न्यूनतम 0.3 पैसे और अधिकतम 1 पैसा प्रति लीटर तक होगी।
BWSSB अध्यक्ष ने बताया कि इस निर्णय से आम जनता को कम से कम असुविधा हो, इसका पूरा प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले 11 वर्षों से पानी की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था, जिससे बोर्ड को हर महीने ₹80 करोड़ की घाटा झेलनी पड़ रही थी।





