कर्नाटक

Karnataka : रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में दर्शन के दो और साथी गिरफ्तार

Sanjna Verma
13 Jun 2024 8:54 AM GMT
Karnataka : रेणुकास्वामी हत्याकांड मामले में दर्शन के दो और साथी गिरफ्तार
x
Karnataka कर्नाटक : कर्नाटक पुलिस ने कन्नड़ अभिनेता और हत्या के आरोपी दर्शन थुगुदीपा के करीबी सहयोगी नागराज और सह-कलाकार प्रदोष को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने यह जानकारी दीपुलिस सूत्रों के अनुसार, नागराज दर्शन थुगुदीपा का करीबी है और वह उसके सारे काम देखता था। मैसूरु में स्थित दर्शन के farm house की देखरेख भी वही कर रहा था। हत्या के आरोप में दर्शन और उसकी मित्र एवं अभिनेत्री पवित्रा गौड़ा के साथ-साथ 11 अन्य लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद से ही नागराज
फरार
था।
पुलिस सूत्रों ने रेणुकास्वामी की हत्या में दर्शन के सह-कलाकार प्रदोष की भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है। जिन फिल्मों में दर्शन मुख्य भूमिका में थे, उनमें से कुछ में प्रदोष ने छोटी भूमिकाएं निभाई हैं।चित्रदुर्ग के रेणुकास्वामी की आठ जून की रात को हुई हत्या के सिलसिले में पुलिस ने अभिनेता दर्शन और उनके साथियों को गिरफ्तार किया है। रेणुकास्वामी पर दर्शन की दोस्त और अभिनेत्री पवित्रा को अश्लील संदेश भेजने का आरोप है।
हत्या के बाद उसके शव को कामाक्षीपाल्या पुलिस थाने की सीमा के पास एक नाले में फेंक दिया गया था। पुलिस को इस हत्या के बारे में तब पता चला, जब खाना पहुंचाने वाले लड़के (Food Delivery Boy) ने उन्हें सूचना दी कि कुत्ते एक शव को नोंच-नोंच कर खा रहे हैं।
Next Story