कर्नाटक

Karnataka: हत्यारे की तलाश में 8 KM तक दौड़ा पुलिस डॉग

Bharti Sahu 2
20 July 2024 7:54 AM IST
Karnataka: हत्यारे की तलाश में 8 KM तक दौड़ा पुलिस डॉग
x


Karnataka कर्नाटक: कर्नाटक के दावणगेरे से एक हैरतअंगेज खबर सामने आई है. जहां एक पुलिस के कुत्ते ने न सिर्फ आठ किलोमीटर दौड़कर एक संदिग्ध हत्यारे को तलाश लिया, बल्कि एक महिला की जान भी बचा ली. बता दें कि, गुरुवार को चन्नागिरी तालुक के संथेबेन्नूर में पेट्रोल पंप के पास बड़ा रोड पर एक व्यक्ति का शव मिला. जब एक गश्ती दल ने शव को देखा, तो आला कमान को अलर्ट किया तुंगा 2 डोबरमैन ने पीड़ित की जैकेट को सूंघा और चन्नपुरा की ओर भाग गया.. तुंगा 2 और उसका हैंडलर बिना रुके आठ किलोमीटर तक दौड़े, इससे पहले कि कुत्ता एक घर पर रुक गया, जहां से जोरदार चीखने की आवाजें आ रही थी. पुलिस बगैर एक मिनट की देरी के घर में दाखिल हो गई, तो देखा कि वहां एक शख्स एक महिला को बेरहमी से पीट रहा है. वो शख्स महिला को इस कदर पीट रहा था कि, वह बेहोश होने की कगार पर थी, जिसके बाद पुलिस ने फौरन उस शख्स को दबोच लिया तुंगा 2 की सतर्कता ने महिला को मौत के मुंह से निकाल लिया पुलिस


Next Story