
Karnataka कर्नाटक : भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या 9 मार्च को गायिका शिवश्री स्कंदप्रसाद के साथ विवाह बंधन में बंधेंगे। पारंपरिक विवाह समारोह बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में गायत्री विहार में होगा। तमिलनाडु की रहने वाली शिवश्री पहले से ही अपनी गायकी के लिए मशहूर हैं। उनका विवाह समारोह 5 और 6 मार्च को बेंगलुरु में होगा। पता चला है कि उनकी शादी कनकपुरा रोड स्थित एक निजी रिसॉर्ट में होगी। विवाह समारोह के बाद 9 मार्च (रविवार) को बेंगलुरु के पैलेस ग्राउंड्स में गायत्री विहार में भव्य रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। रिसेप्शन सुबह 10.30 बजे शुरू होगा और इसमें राजनीतिक गणमान्य लोग शामिल होंगे। पिछले कुछ दिनों से दोनों परिवारों के बीच बातचीत के बाद विवाह को अंतिम रूप दिया गया। हाल ही में दोनों को आर्ट ऑफ लिविंग में आयोजित एक कार्यक्रम में साथ देखा गया था। गायन के अलावा शिवश्री भरतनाट्यम कलाकार भी हैं। उन्होंने मद्रास विश्वविद्यालय से भरतनाट्यम में डिग्री भी हासिल की है।





