
Karnataka कर्नाटक : बेंगलूरु सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट लिमिटेड (बीएसडब्लूएमएल) के अध्यक्ष तुषार गिरिनाथ ने बीबीएमपी क्षेत्राधिकार में सभी कचरा कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है।
उन्होंने बीबीएमपी, बीएसडब्ल्यूएमएल, सी40 सिटीज कोलैबोरेशन, सेंसिंग लोकल और साहस के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में यह बात कही।
ठोस अपशिष्ट विभाग में कार्यरत कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए जाने चाहिए, ताकि स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान की जा सके और आपातकालीन चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके। कचरा कर्मियों और पर्यवेक्षी अधिकारियों के साथ हर महीने बैठकें आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने समस्याओं की पहचान करने, संवाद के लिए एक मंच प्रदान करने और संयुक्त रूप से समस्या समाधान की रणनीति तैयार करने का सुझाव दिया।
अधिकारियों ने बताया कि पूर्व, पश्चिम, दक्षिण, बोम्मनहल्ली और महादेवपुरा क्षेत्रों में 600 से अधिक कचरा कर्मियों और अधिकारियों को तीन स्तरों का प्रशिक्षण दिया गया है।





