Karnataka Govt. ने उन इंजीनियरिंग कोर्सेस में डिस्काउंट देने का निर्णय लिया है जिनकी डिमांड हाल के वर्षों में घटी है

Karnataka कर्नाटक: राज्य सरकार ने उन इंजीनियरिंग कोर्सेस में डिस्काउंट देने का निर्णय लिया है जिनकी डिमांड हाल के वर्षों में घट गई है, जैसे कि मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग। यह कदम IT-आधारित कोर्सेस की बढ़ती मांग के कारण इन पारंपरिक कोर्सेस की घटती लोकप्रियता को सुधारने के लिए उठाया गया है।
उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि यह योजना सरकारी और सहायता प्राप्त कॉलेजों में लागू होगी, और निजी कॉलेज भी इस पहल में शामिल हो सकते हैं, बशर्ते वे कर्नाटका परीक्षा प्राधिकरण (KEA) से समन्वय करें।
पिछले कुछ सालों में सिविल, मैकेनिकल, और ऑटोमोबाइल जैसे पारंपरिक स्ट्रीम्स में डिमांड कम हो गई है, जिससे कुछ कॉलेजों ने इन स्ट्रीम्स को बंद कर दिया है। सुधाकर ने कहा कि इन कोर्सेस को बचाए रखना जरूरी है, और उन्हें फिर से आकर्षक बनाने के लिए शुल्क में छूट का प्रस्ताव है, हालांकि छूट का प्रतिशत अभी तक तय नहीं किया गया है।





