कर्नाटक

Karnataka: पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में बच्ची की मौत

Bharti Sahu 2
25 Oct 2024 6:24 AM IST
Karnataka:   पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में  बच्ची की मौत
x
Karnataka: कर्नाटक के मंगलुरु जिले के पुत्तूर में पिकअप वैन और ऑटो की टक्कर में नौ साल की बच्ची की मौत हो गई। । पुलिस ने बताया कि हादसे में नौ साल की बच्ची आयशा वहीबा की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह घटना सुबह नौ बजे हुई जब बच्चे ऑटो में सवार होकर स्कूल जा रहे थे और ऑटो की टक्कर पिकअप वैन से हो गई। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि पिकअप वैन के चालक मोहम्मद शफाक की लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने हादसे के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Next Story