कर्नाटक

कर्नाटक चुनाव: पीएसआई घोटाले के मुख्य आरोपी आर.डी. पाटिल सपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

Rani Sahu
18 April 2023 10:29 AM GMT
कर्नाटक चुनाव: पीएसआई घोटाले के मुख्य आरोपी आर.डी. पाटिल सपा के टिकट पर लड़ेंगे चुनाव
x
कलाबुर्गी (आईएएनएस)| पुलिस सब-इंस्पेक्टर भर्ती घोटाले के सरगना आर.डी. पाटिल राज्य में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव में अफजलपुर विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ रहे हैं। जेल में बद पाटिल सोमवार को पुलिस वाहन में नामांकन दाखिल करने आए थे और तहसीलदार के कार्यालय में अपना पर्चा जमा किए। उन्होंने समाजवादी पार्टी से दो और निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में एक नामांकन दाखिल किया।
उनतालीस वर्षीय पाटिल ने चुनाव आयोग के समक्ष 6.50 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की है।
जनवरी में, उन्होंने एक वीडियो जारी कर घोषणा की थी कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
सात मिनट का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। उन्होंने वीडियो में कहा, अगर लोग चाहेंगे तो मैं अफजलपुर निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनूंगा और चुनाव लड़ूंगा।
पाटिल ने बताया, मुझे पीएसआई भर्ती घोटाले में फंसाया गया है। यह साजिश कुछ लोगों ने रची है, जो नहीं चाहते कि मैं या मेरा भाई राजनीतिक रूप से आगे बढ़ें।
सीआईडी ने कलबुर्गी के अशोक नगर थाने में पीएसआई घोटाले के कथित सरगना पाटिल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सीआईडी ने कहा था कि जब अधिकारी उसे अपनी हिरासत में लेने के लिए उसके आवास पर गए तो आरोपी ने अधिकारियों को धक्का दिया और मौके से फरार हो गया।
बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story