कर्नाटक
कर्नाटक: मुख्यमंत्री शिवकुमार ने बांदीपुर और नागरहोल सफारी फिर शुरू करने के दिए निर्देश
jantaserishta.com
30 Jun 2026 11:45 PM IST

x
Bengaluru बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने मंगलवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि बांदीपुर और नागरहोल राष्ट्रीय उद्यानों में सफारी और इको-टूरिज्म गतिविधियां फिर से शुरू की जाएं। हालांकि, उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी जरूरी सुरक्षा उपायों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मेकेदातु पेयजल परियोजना से जुड़े छोटे तकनीकी मुद्दों की पहचान कर उन्हें प्रभावी ढंग से हल करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु इस परियोजना में देरी करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में 'छोटी-छोटी तकनीकी आपत्तियां' उठा रहा है।
मुख्यमंत्री ने ये निर्देश विधान सौधा समिति कक्ष में कर्नाटक राज्य वन्यजीव बोर्ड की स्थायी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए। बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि बांदीपुर और नागरहोल के सफारी तथा इको-टूरिज्म क्षेत्रों में बाघों और तेंदुओं की संख्या उन इलाकों की तुलना में अधिक है, जहां मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं ज्यादा होती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि सफारी गतिविधियां तभी शुरू की जाएं, जब कड़े एहतियाती और सुरक्षा उपाय लागू कर दिए जाएं, ताकि पर्यटकों को किसी भी प्रकार का खतरा न हो।
बैठक में अधिकारियों ने यह भी बताया कि बीएमआईसी कॉरिडोर के निर्माण के कारण हाथियों, बाघों और तेंदुओं के पारंपरिक आवागमन मार्ग बाधित हो गए हैं। इसके चलते जंगली जानवर जंगलों से निकलकर चन्नापटना और रामनगर क्षेत्रों की ओर जा रहे हैं, जिससे इन इलाकों में मानव-वन्यजीव संघर्ष की घटनाएं बढ़ रही हैं। अधिकारियों ने यह भी बताया कि बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे को मंजूरी देते समय वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही के लिए अंडरपास, ओवरपास और विशेष वन्यजीव गलियारे बनाने की शर्त रखी गई थी, लेकिन सड़क निर्माण के दौरान इन शर्तों का पूरी तरह पालन नहीं किया गया।
स्थायी समिति के सदस्यों ने बेंगलुरु शहर में सूखे और खतरनाक पेड़ों तथा उनकी शाखाओं को हटाने संबंधी पहले दिए गए निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन नहीं होने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि समय पर कार्रवाई नहीं होने के कारण भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान पेड़ और शाखाएं गिरने से कई हादसे हो चुके हैं। इन चिंताओं पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को सार्वजनिक सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खतरनाक पेड़ों और शाखाओं की तुरंत पहचान कर उन्हें हटाया जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाए जाएं।
Tagsउज्जैनमध्य प्रदेशसुनहरा सियारगोल्डन जैकालवन विभागपुलिस कार्रवाईअंधविश्वासतंत्र-मंत्रवीडियो सबूतपशु हत्यावन्यजीव संरक्षणUjjainMadhya PradeshGolden JackalForest DepartmentPolice actionSuperstitionTantra-MantraVideo evidenceAnimal killingWildlife conservation
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





