
Karnataka कर्नाटक : इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (ICSE) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (ISC) बोर्ड परीक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ICSE कक्षा 10 में राज्य के 99.70 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। कक्षा 12 ISC परीक्षा में परिणाम 99.63 प्रतिशत रहा। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने बुधवार को नतीजों की घोषणा की।
ICSE और ISC परीक्षाओं में कर्नाटक का पास प्रतिशत राष्ट्रीय औसत से अधिक है। राज्य में कक्षा 10 ICSE में 99.70 और कक्षा 12 ISC परीक्षाओं में 99.63 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। ICSE के लिए राष्ट्रीय औसत 99.09 है, जबकि ISC के लिए यह 99.02 है।
इस साल कर्नाटक में कुल मिलाकर 29,745 छात्र कक्षा 10 ICSE परीक्षा और 2,442 छात्र कक्षा 12 ISC परीक्षा में शामिल हुए। इनमें से केवल 89 आईसीएसई और नौ आईएससी छात्र परीक्षा में असफल रहे।
कक्षा 10 आईसीएसई परीक्षा में कर्नाटक में लड़कियों ने दबदबा बनाया है, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 99.82 प्रतिशत रहा। लड़के 99.58 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए हैं। हालांकि, कक्षा 12 आईएससी परीक्षा में लड़के लड़कियों की तुलना में अधिक संख्या में उत्तीर्ण हुए हैं, जिसमें उत्तीर्ण प्रतिशत 99.65 प्रतिशत रहा। लड़कियां 99.61 प्रतिशत उत्तीर्ण हुई हैं।
आईसीएसई परीक्षा में विशेष श्रेणियों के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 2,019 एससी छात्र शामिल हुए, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 99.41 रहा। एसटी श्रेणी में, 479 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनका उत्तीर्ण प्रतिशत 99.37 रहा, जबकि 13,238 ओबीसी छात्र 99.56 प्रतिशत उत्तीर्ण हुए।





