
Karnataka कर्नाटक: शुक्रवार रात तड़के सुलिबेले पुलिस स्टेशन के तहत मुत्संद्रा गांव में असम के चार मजदूरों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतकों की पहचान जयंत सिंदे (25), नीरेंद्रनाथ टाइड (24), डॉक्टर टाइड (25) और धनंजय टाइड (20) के रूप में हुई है।
वेयरहाउस में काम करने वाले ये चारों मृतक और उनका दोस्त अजय छोटासाहब एक किराए के मकान में रहते थे। शुक्रवार को सभी की दूसरी शिफ्ट में काम था। लेकिन सिर्फ अजय ही काम पर गया था। बाकी चार नहीं गए थे। जब अजय काम खत्म करके लौटा, तो पता चला कि चारों की मौत हो चुकी है।
जिला पुलिस अधीक्षक एम.वी. चंद्रकांत, एएसपी वेंकटेश प्रसन्ना, डीएसपी मल्लेश, सुलिबेले पुलिस स्टेशन के सब-इंस्पेक्टर रविकुमार और क्राइम इन्वेस्टिगेशन टीम ने सुलिबेले पुलिस के साथ मौके पर जाकर मुआयना किया।
शवों को पोस्टमार्टम के लिए होसकोटे के एमवीजे अस्पताल ले जाया गया है। सुलिबेले पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।





