
x
Bengaluru बेंगलुरु। कोर्ट में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, कर्नाटक हाईकोर्ट ने 'रेसिडुअल पैरेंट कैडर' के तहत असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के कुल 73 पदों (जिनमें 6 बैकलॉग पद शामिल हैं) पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन 30 जुलाई तक कर सकते हैं। असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी के 73 पदों में अनारक्षित के 15, महिलाएं के 22, ग्रामीण के 21, कन्नड़ माध्यम के 3, बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति के 6, प्रोजेक्ट से विस्थापित व्यक्ति के 1, पूर्व सैनिक के 4 और ट्रांसजेंडर के 1 पद शामिल हैं।
कर्नाटक हाईकोर्ट की ओर से जारी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई से शुरू हो गई है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 जुलाई तय की गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे कर्नाटक हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से साइंस/आर्ट्स/कॉमर्स/बिजनेस मैनेजमेंट/कंप्यूटर एप्लीकेशन/बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में बैचलर डिग्री या यूनिवर्सिटी द्वारा इनके बराबर मानी गई कोई अन्य परीक्षा पास की हो और कर्नाटक स्कूल एग्जामिनेशन एंड असेसमेंट बोर्ड या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित इंग्लिश शॉर्टहैंड में सीनियर ग्रेड या प्रोफिशिएंसी ग्रेड परीक्षा और इंग्लिश टाइपिंग में सीनियर ग्रेड परीक्षा पास की हो; या बोर्ड ऑफ टेक्निकल एग्जामिनेशन (टेक्निकल एजुकेशन डिपार्टमेंट) या किसी अन्य मान्यता प्राप्त बोर्ड द्वारा आयोजित इंग्लिश में कमर्शियल प्रैक्टिस/सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस में डिप्लोमा किया हो और कंप्यूटर चलाने का ज्ञान होना चाहिए।
कर्नाटक हाईकोर्ट में असिस्टेंट कोर्ट सेक्रेटरी पोस्ट पर चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 44,900 से 1,42,400 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। एप्लीकेशन फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य और अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी-II(ए)/II(बी)/III(ए)/III(बी) के लिए 500 रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग की श्रेणी-I/बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति के लिए 250 रुपए तय किया गया है।
Tagsकर्नाटक हाईकोर्ट भर्तीAssistant Court Secretary Vacancyसरकारी नौकरीहाईकोर्ट जॉबKarnataka High Court Recruitment 2026बेंगलुरु न्यूजकोर्ट नौकरी73 पदों पर भर्तीऑनलाइन आवेदनसरकारी भर्तीरोजगार समाचारग्रेजुएट नौकरीकरियर न्यूजनौकरी अपडेटपरीक्षा समाचारKarnataka High Court RecruitmentGovernment JobsHigh Court JobsBengaluru NewsCourt JobsRecruitment for 73 PostsOnline ApplicationGovernment RecruitmentEmployment NewsGraduate JobsCareer NewsJob UpdatesExam News
Next Story





