कर्नाटक

कर्नाटक के कलबुर्गी में हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी

Rani Sahu
21 May 2023 8:08 AM GMT
कर्नाटक के कलबुर्गी में हेड कांस्टेबल ने की खुदकुशी
x
कलबुर्गी (आईएएनएस)| कर्नाटक के कलबुर्गी में ब्रम्हपुरा पुलिस स्टेशन से जुड़े एक हेड कांस्टेबल ने रविवार को सशस्त्र रिजर्व मुख्यालय में अपने आवास पर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस ने ये जानकारी दी है। मृतक की पहचान 47 वर्षीय पांडुरंगा के रूप में हुई है, जो चिक्कोडी तालुक के चिम्मानचौड़ गांव के मूल निवासी थे।
पुलिस के मुताबिक, पांडुरंगा शनिवार रात 10 बजे घर वापस आए और पत्नी के साथ अपने कमरे में सो गए, जबकि उसके बच्चे छत पर सोए थे।
रविवार सुबह पांडुरंगा का शव किचन में लटका मिला।
घटना के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
इससे पहले 5 मई को कलबुर्गी जिले के चित्तपुरा में पुलिस कांस्टेबल मल्लिकार्जुन (34) ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी।
--आईएएनएस
Next Story