
Karnataka कर्नाटक : कांग्रेस के नेतृत्व वाली राज्य सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाने के लिए एक अहम घोषणा की है।
उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार ने इस संबंध में अपने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया। राज्य सरकार ने राज्य भर के कर्नाटक पब्लिक स्कूलों में एलकेजी से पीयूसी तक पढ़ने वाले छात्रों के लिए मुफ्त बस सेवा शुरू करने का फैसला किया है। उन्होंने लिखा कि इसके जरिए सरकारी स्कूलों को मजबूत बनाने पर खासा जोर दिया जा रहा है।
सरकार ने सरकारी स्कूलों के बच्चों की उपस्थिति और गुणवत्ता बढ़ाने के लिए एक अहम फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि सरकार कर्नाटक पब्लिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों की सुविधा के लिए मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराएगी।
कर्नाटक सरकार ने राज्य के सभी कर्नाटक पब्लिक स्कूलों (केपीएस) के छात्रों को मुफ्त बस सुविधा प्रदान करने के लिए एक नई योजना शुरू की है। इससे सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को काफी मदद मिलेगी।





