कर्नाटक

करंट की चपेट में आए पदयात्रा में शामिल चार कांग्रेस कार्यकर्ता, अस्पताल में भर्ती

Rounak Dey
16 Oct 2022 12:05 PM IST
करंट की चपेट में आए पदयात्रा में शामिल चार कांग्रेस कार्यकर्ता, अस्पताल में भर्ती
x

कर्नाटके के बेल्लारी में राहुल गाधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि इस पदयात्रा में शामिल चार कार्यकर्ता करंट की चपेट में आ गए। जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ये सभी कार्यकर्ता हाथ में झंडा और लोहे की छड़ लिए हुए थे। जिसके बाद ये बिजली की तार की चपेट में आ गए।

कांग्रेस ने किया मुआवजे का एलान

रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट कर घटना की जानकारी देते हुए कहा कि आज यात्रा में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी जब बल्लारी के मोका कस्बे के पास चार व्यक्तियों को मामूली बिजली का झटका लगा। राहुल गांधी ने मुझे और विधायक नागेंद्र को सिविल अस्पताल का दौरा करने के लिए भेजा। भगवान दयालु हैं इसलिए सब ठीक हैं। कांग्रेस चारों को 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी।

Next Story