कर्नाटक

पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलप्पा का निधन, सीएम बसवराज बोम्मई ने दी श्रद्धांजलि

Deepa Sahu
18 Dec 2021 12:36 AM IST
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलप्पा का निधन, सीएम बसवराज बोम्मई ने दी श्रद्धांजलि
x
दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलप्पा का शुक्रवार को कोलार के एक अस्पताल में निधन हो गया।

दिग्गज कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरएल जलप्पा का शुक्रवार को कोलार के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 96 वर्ष थी और वह किडनी व फेफड़ों समेत अन्य उम्र आधारित बीमारियों से ग्रस्त थे। वह पिछले 15-20 दिनों से अस्पताल में भर्ती थे। पिछले कुछ दिनों से उनका आईसीयू में इलाज चल रहा था। उनके दिमाग में लकवा भी मार दिया था जिसकी इसी साल की शुरुआत में सर्जरी हुई थी

आरएल जलप्पा का अंतिम संस्कार शनिवार 18 दिसंबर 2021 को शाम 4 बजे डोड्डाबल्लापुर में किया जाएगा। जलप्पा कर्नाटक के एक प्रमुख राजनेता थे। वह लोकसभा के लिए चार बार चुने गए थे और केंद्रीय मंत्री भी बनें। मौत के बाद उनकी आंखें दान कर दी गई है। आरएल जलप्पा के निधन पर कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने भी शोक जताया है। उन्होंने कहा कि राज्य में शिक्षण संस्थानों के निर्माण और समाजसेवा में जलप्पा ने बड़ा योगदान दिया था।

Next Story