कर्नाटक

MP के पूर्व सीएम ऑपरेशन लोटस के दौरान साधा निशाना, कहा- भाजपा करोड़ों रुपये खर्च करेगी तो….

Rounak Dey
13 May 2023 10:44 PM IST
MP के पूर्व सीएम ऑपरेशन लोटस के दौरान साधा निशाना, कहा- भाजपा करोड़ों रुपये खर्च करेगी तो….
x
कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | नई दिल्ली, कर्नाटक विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। रुझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर लिया है। इस बीच मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम व कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ऑपरेशन लोटस को लेकर आशंका जताई है।

उन्होंने कहा कि अगर भाजपा करोड़ों रुपये खर्च करेगी तो ‘ऑपरेशन लोटस’ हो सकता है, लेकिन कांग्रेस को बहुमत मिलेगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं हैं। कर्नाटक में मजबूत कांग्रेसी हैं।

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि भाजपा का प्लान-बी खरीद फरोख्त है। ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने के लिए उनके पास अपार पैसा इकट्ठा हो गया है। कई कॉरपोरेट्स के हजारों करोड़ रुपये उनके पास हैं। अगर वे 20 हजार करोड़ रुपये में से हजार करोड़ खर्च कर लेते हैं तो ऑपरेशन लोटस हो सकता है। उन्होंने सिंधिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कर्नाटक में कोई सिंधिया नहीं हैं और वहां मजबूत कांग्रेसी हैं।

Next Story