
Karnataka कर्नाटक: सोमवार शाम करीब 5 बजे यहां बशेट्टीहल्ली इंडस्ट्रियल एरिया में एडवांस केबल टेक्नोलॉजी यूनिट-2 में लगी आग फैलती जा रही है। बेंगलुरु से 10 फायर इंजन और SDRF की लगातार कोशिशों के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। केबल बनाने वाली इंडस्ट्री के आस-पास दूसरी इंडस्ट्री होने की वजह से इलाके में चिंता का माहौल है। हालांकि, अभी तक किसी के जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। जिस इंडस्ट्री में आग लगी, उसके आस-पास का इलाका घना धुएं से ढका हुआ है। आग लगने की वजह का पता नहीं चला है। अनुमान है कि केबल बनाने वाली कंपनी को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
आग लगने की यह घटना बेंगलुरु स्टेट हाईवे के पास मौजूद एक फैक्ट्री में हुई, जिससे सड़क पर ट्रैफिक जाम हो गया। ग्रामीण पुलिस ने मौके पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। तहसीलदार मल्लप्पा के. यागोल ने मौके का दौरा किया और जानकारी ली।





