
बेंगलुरु: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार को कर्नाटक कांग्रेस विधायक एसएन सुब्बा रेड्डी और कुछ अन्य के परिसरों पर कथित अघोषित विदेशी संपत्ति रखने से जुड़ी फेमा जांच के सिलसिले में छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि बागेपल्ली विधायक सहित बेंगलुरु में कम से कम पाँच परिसरों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) की धारा 37 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
यह जाँच रेड्डी (59) और उनके परिवार के सदस्यों की अघोषित विदेशी संपत्ति के आरोपों से संबंधित है।
सूत्रों ने बताया कि विधायक द्वारा कथित तौर पर विदेशी बैंकों में रखी गई कुछ जमा राशि, मलेशिया, हांगकांग, जर्मनी आदि में वाहन और अचल संपत्तियों की खरीद में निवेश
ईडी की जाँच के दायरे में हैं।
चिक्कबल्लापुरा जिले में बागेपल्ली विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले विधायक से तुरंत टिप्पणी के लिए संपर्क नहीं किया जा सका।





