
Karnataka Election 2023: आगामी चुनाव को लेकर भाजपा ने कर्नाटक में पूरी ताक़त झोंक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी और ग्रह मंत्री ने बेंगलुरू में रोड शो किया। जानकारी के मुताबिक अमित शाह की अभी कुल 4 जनसभाएं होनी हैं। अमित शाह ने बेलगावी में लोगों को संबोधित किया और इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लिया।
केंद्रीय गृह मंत्री ने सावरकर और भगवान हनुमान का अपमान करने की बात करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
शाह ने कहा, ‘भाजपा ने कर्नाटक में किसानों के लिए काफ़ी काम किया है और कई फायदे दिए हैं। कांग्रेस ने सावरकर का अपमान किया, लेकिन बीजेपी ने मराठों का विकास किया और उनका सम्मान किया। पीएम मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कर भगवान राम भक्तों के सपनों को पूरा किया.’
‘राहुल गांधी के वादों पर नहीं है किसी को भरोसा’
अपने संबोधन में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर सीधा तौर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी ने भगवान बजरंगबली का अपमान किया।
राहुल गांधी के वादों पर किसी को भरोसा नहीं है। वे त्रिपुरा, असम और नागालैंड जैसे राज्यों में हार गए। यह बीजपी ही है जिसने PFI पर प्रतिबंध लगाया और जनता को राशन दिया, पानी की सुविधा और स्वास्थ्य सुविधा दी। डबल इंजन की सरकार ने जनता की भलाई के लिए काम किया है।’