कर्नाटक

अस्पताल में दिव्यांग नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म, एक व्यक्ति और प्रेमिका 2 गिरफ्तार

Rani Sahu
17 Aug 2023 11:57 PM IST
अस्पताल में दिव्यांग नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म, एक व्यक्ति और  प्रेमिका 2 गिरफ्तार
x
दक्षिण कन्नड़ (आईएएनएस)। कर्नाटक पुलिस ने मंगलुरु के एक निजी अस्पताल में एक दिव्यांग नाबालिग लड़की से दुष्‍कर्म के आरोप में एक व्यक्ति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि पीड़िता ने अस्पताल में आरोपी व्यक्ति और उसकी प्रेमिका को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिस कारण वे परेशान थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपी व्यक्ति और उसके दोस्त को बाइक से दुर्घटना के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीड़िता और उसकी मां, जो उनके परिचित थे, उनसे मिलने अस्पताल आए थे।
कुछ जरूरी काम के चलते मां ने अपनी नाबालिग बेटी को आरोपी महिला के पास छोड़ दिया, जो अपने प्रेमी से मिलने अस्पताल आई थी, जो दुर्घटना में घायल हो गया था।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी व्यक्ति और उसकी प्रेमिका नाबालिग लड़की का ध्यान भटकाकर आलिंगन-चुंबन में मशगूल थे। मगर लड़की ने उन्हें देख लिया। उन्‍हें डर था कि लड़की यह बात किसी को बता न दे। गुस्‍से में पुरुष आरोपी ने कथित तौर पर लड़की को एक कोने में खींच लिया और अपनी प्रेमिका की मदद से उसके साथ दुष्‍कर्म किया।
पीड़िता ने बाद में अपनी मां को घटना के बारे में बताया और मां ने मंगलुरु के महिला पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Next Story