कर्नाटक

मुस्लिम लड़की से प्यार, मारकर कुएं में फेंका गया युवक का शव

jantaserishta.com
24 Oct 2021 8:12 PM IST
मुस्लिम लड़की से प्यार, मारकर कुएं में फेंका गया युवक का शव
x
जानिए पूरा मामला.

विजयापुरा: कर्नाटक के विजयापुरा में मुस्लिम लड़की से प्यार करने की कीमत एक युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। आरोप है कि लड़के के घर वालों ने रिश्तेदारों के साथ मिलकर युवक को पीट-पीटकर मार डाला। दम तोड़ने के बाद उसका शव खेतों में मौजूद एक कुएं में फेंक डाला। पुलिस ने रविवार को यह सूचना दी।

34 साल के रवि निंबारगी 21 अक्टूबर से लापता था। उसके परिवार वालों ने पुलिस को शिकायत देते हुए शक जाहिर किया कि लड़की के रिश्तेदारों ने उसकी हत्या कर दी होगी। इसके बाद पुलिस ने तीन टीमें गठित करके युवक की तलाश शुरू की। रविवार सुबह रवि का शव बालागानुर गांव में कुएं में मिला।
पुलिस ने लड़की के भाई और चाचा को हत्या, आपराधिक साजिश और सबूतों को मिटाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। रवि के रिश्तेदार शशिधर ने बताया कि दोनों दो साल से एक दूसरे को प्यार करते थे। उन्होंने कहा कि आरोपी व्यक्तियों और उनके रिश्तेदारों ने कई मौकों पर प्रेमियों को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी, लेकिन उन्होंने इस पर ध्यान नहीं दिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story