कर्नाटक

सत्ता में आने पर गृहणियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये देगी कांग्रेस: प्रियंका गांधी

Rani Sahu
16 Jan 2023 3:18 PM GMT
सत्ता में आने पर गृहणियों को प्रतिमाह दो हजार रुपये देगी कांग्रेस: प्रियंका गांधी
x
बेंगलुरु। कर्नाटक में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस में जबरदस्त उत्साह है। कांग्रेस कर्नाटक में महिला वोटरों को साधने की कोशिश में जुट गई है। इस कड़ी में प्रियंका गांधी लगातार कांग्रेस के लिए मेहनत करती हुई दिखाई दे रही हैं। आज प्रियंका गांधी बेंगलुरु पहुंची थीं जहां उन्होंने कर्नाटक चुनाव से पहले बड़ा ऐलान कर दिया। प्रियंका गांधी ने कहा कि कर्नाटक में सत्ता आने पर कांग्रेस प्रत्येक घर की एक ग्रहणी को 2000 रुपये प्रति माह नगद देगी। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा।
कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) द्वारा पैलेस ग्राउंड्स में आयोजित 'ना नायाकी' कार्यक्रम के दौरान अखिल भारतीय कांग्रेस समिति की महासचिव ने कर्नाटक की महिलाओं से यह वादा किया। केपीसीसी के मुताबिक, 'गृह लक्ष्मी' योजना से 1.5 करोड़ गृहणियों को लाभ होगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। अपने बयान में प्रियंका ने कहा कि मैं आपसे एक सवाल पूछना चाहती हूं, भाजपा सरकार आने के बाद आपका जीवन बेहतर हुआ? क्या कोई बदलाव आया? वोट देने से पहले पिछले कुछ सालों को देखिए और इसका मूल्यांकन कीजिए।
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि मुझे पता चला कि कर्नाटक में स्थिति बहुत खराब है, भ्रष्टाचार से 1.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि PSI घोटाला शर्मनाक है, आप अपने बच्चों को शिक्षित करते हैं और आपको सत्ता में बैठे नेताओं से यह मिलता है। गौरतलब है कि इससे कुछ ही दिन पहले पार्टी ने राज्य में प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली देने का भी वादा किया था। कर्नाटक में विधानसभा चुनाव इस साल मई के आसपास होने हैं।

{जनता से रिश्ता इस खबर की पुष्टि नहीं करता है ये खबर जनसरोकार के माध्यम से मिली है और ये खबर सोशल मीडिया में वायरलहो रही थी जिसके चलते इस खबर को प्रकाशित की जा रही है। इस पर जनता से रिश्ता खबर की सच्चाई को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है।}

Next Story