कर्नाटक

कांग्रेस ने गंगाजल और गौमूत्र छिड़का; हवन-पूजन कर कर्नाटक विधानसभा का किया शुद्धिकरण

suraj
22 May 2023 8:39 AM GMT
कांग्रेस ने गंगाजल और गौमूत्र छिड़का; हवन-पूजन कर कर्नाटक विधानसभा का किया शुद्धिकरण
x

बेंगलुरु: कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को कर्नाटक विधानसभा का शुद्धिकरण किया। पार्टी नेताओं ने विधानसभा भवन में गंगाजल और गौमूत्र छिड़का और हवन-पूजन के बाद हनुमान चालीसा का पाठ किया। कांग्रेस का कहना था कि भाजपा ने विधानसभा को अपने भ्रष्टाचार से दूषित कर दिया था।

कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने इस साल जनवरी में कहा था कि विधानसभा को गोमूत्र से साफ करने का समय आ गया है।

कांग्रेस ने चुनाव से पहले जारी किया था करप्शन रेट कार्ड

चुनाव से पहले कांग्रेस ने ‌BJP की इंजन सरकार को ट्रबल-इंजन सरकार बताया था। 5 मई को कर्नाटक कांग्रेस ने 'भ्रष्टाचार रेट कार्ड' जारी किया था, जिसमें सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के घोटालों को बताया गया था। तब विपक्ष में बैठी कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ने सत्ता में रहते हुए 1.50 लाख करोड़ रुपए लूटे। इसमें मुख्यमंत्री का रेट 2,500 करोड़ और एक मंत्री पद का रेट 500 करोड़ रुपए है।

कांग्रेस ने कहा था- सत्ता में आए तो बजरंगदल बैन होगा

2 मई को कांग्रेस ने कर्नाटक चुनाव के लिए अपना घोषणा पत्र जारी किया था, जिसमें PFI और बजरंगदल जैसे संगठनों पर प्रतिबंध लगाने का वादा किया गया था। इसके बाद बजरंग दल और भाजपा ने इसके विरोध में प्रदर्शन किया था।

PM मोदी ने कहा- कांग्रेस को भगवान राम के बाद बजरंग बली से भी तकलीफ

2 मई को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के विजयनगर में कहा था- यह देश का दुर्भाग्य है कि कांग्रेस पार्टी को प्रभु श्री राम से भी तकलीफ होती थी और अब जय बजरंगबली बोलने वालों से भी तकलीफ हो रही है।

कर्नाटक में सिद्धारमैया कैबिनेट में शपथ लेने वाले सभी 9 मंत्रियों पर क्रिमिनल केस दर्ज हैं। सबसे ज्यादा 19 केस डिप्टी CM डीके शिवकुमार पर और 13 केस मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर दर्ज हैं। इतना ही नहीं, ये सभी मंत्री करोड़पति भी हैं। यह जानकारी कर्नाटक इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (ADR) रिपोर्ट में दी गई है। पढ़ें पूरी खबर...

डीके शिवकुमार तो सुलझ गए​​, 4 नेता बिगाड़ सकते हैं कांग्रेस का काम

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत के साथ बहुमत हासिल हुआ है।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 135 सीटों पर जीत के साथ बहुमत हासिल हुआ है।

कांग्रेस हाईकमान ने कर्नाटक में CM पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद भले ही सुलझा लिया हो, लेकिन जी. परमेश्वर जैसे कई दिग्गज नेता हैं, जो कांग्रेस के लिए सिरदर्द बन सकते हैं

Next Story