कर्नाटक

कांग्रेस नेता ने स्पा में कर्मचारी का किया यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार

Admin4
18 Sep 2022 6:58 PM GMT
कांग्रेस नेता ने स्पा में कर्मचारी का किया यौन उत्पीड़न, गिरफ्तार
x

कांग्रेस के एक नेता को यहां एक स्पा में काम करने वाली अपनी कर्मचारी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार को जब महिला स्पा में आई तो कांग्रेस नेता मनोज करजागी ने उसका उत्पीड़न किया।

उन्होंने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद करजागी को गिरफ्तार कर लिया गया। अदालत ने करजागी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। करजागी कांग्रेस से सक्रिय रूप से जुड़े थे और जब सिद्धरमैया मुख्यमंत्री थे, उन्हें उत्तर पश्चिम कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम का निदेशक बनाया गया था।

न्यूज़ क्रेडिट: amritvichar

Next Story